☜ Click Here to Star Rating



नमाना थाना क्षेत्र स्थित आमली सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने प्रिंसिपल के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

बूंदी जिले के नमाना थाना क्षेत्र स्थित आमली सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रिंसिपल पर छात्रों से मारपीट करने और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगा है। गुस्साए छात्रों और ग्रामीणों ने गुरुवार को नमाना थाने में प्रधानाचार्य के खिलाफ शिकायत दर्ज

.

छात्रों के अनुसार बुधवार को स्कूल में प्रिंसिपल संपूर्णानंद ने कथित तौर पर कई छात्रों के साथ बेवजह मारपीट की। जब एक छात्र के बचाव में दूसरा छात्र आया, तो उसके साथ भी मारपीट की गई। छात्रों ने आरोप लगाया कि प्रिंसिपल ने विशेष रूप से बैरवा जाति के बच्चों को निशाना बनाया और उनके खिलाफ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया।

शिकायत में अर्जुन बैरवा, विशाल बैरवा, सोनम बैरवा, लक्ष्मी बैरवा, नव्या बैरवा, खुशबू बैरवा, प्रिंस बैरवा, धीरज बैरवा, बोनेश बैरवा, मोतीलाल बैरवा, दीपांशु बैरवा, अजय बैरवा, अक्षय बैरवा, अनुराग बैरवा, राजकुमार बैरवा, राहुल बैरवा और ललित सहित कई छात्रों के नाम शामिल हैं। छात्रों का कहना है कि प्रिंसिपल ने उन्हें घर पर शिकायत करने पर फेल करने की धमकी भी दी।

इस घटना के बाद गुरुवार सुबह करीब 40 से अधिक छात्र और ग्रामीण नमाना थाने पहुंचे और प्रधानाचार्य के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग करते हुए एक ज्ञापन सौंपा। छात्रों की माता मंजू बाई ने बताया कि प्रधानाचार्य ने बच्चों को नौवीं कक्षा से आगे नहीं बढ़ने देने और फेल करने की धमकी दी है, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो वे जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे।

वहीं, प्रधानाचार्य डॉ. संपूर्णानंद सिंह ने आरोपों का खंडन किया है। उन्होंने बताया कि नौवीं कक्षा में एक छात्र को मॉनिटर बनाया गया था, जिसे अन्य छात्र पीट रहे थे। उन्होंने केवल छात्रों को अनुशासन में रहने के लिए कहा था। प्रधानाचार्य ने जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल या मारपीट करने से साफ इनकार किया और कहा कि कक्षा के अन्य छात्रों से इस बारे में पूछा जा सकता है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading