☜ Click Here to Star Rating


पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने स्कूली किताबों से आदिवासियों का इतिहास मिटाने को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए माफी मांगने की मांग की है। गहलोत ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए मानगढ़ धाम का इतिहास हटाने और कालीबाई का पाठ हटाने को लेकर सरकार पर सवाल उठाए

.

गहलोत ने एक्स पर लिखा- जब से भाजपा सरकार में आई है, तब से आदिवासियों के योगदान को हर जगह कमतर दिखाने का प्रयास कर रही है। आदिवासी अस्मिता को लेकर भाजपा की तुच्छ मानसिकता का यह परिचायक है कि चौथी कक्षा की किताब से मानगढ़ धाम के इतिहास को हटाने का काम किया है।

कालीबाई का पाठ हटा दिया गहलोत ने आगे लिखा- इससे पहले, शिक्षा की अलख जगाने वाली वीर कालीबाई का पाठ हटा दिया गया था। भाजपा ने ठान लिया है कि वो आदिवासियों का बलिदान, उनकी गाथाएं लोगों की स्मृतियों से हटा कर ही मानेगी लेकिन आदिवासी समाज का बलिदान इतना कमजोर नहीं है कि उसे किताबों से हटाकर भुलाया जा सकें।

स्कूली सिलेबस काे लेकर पहले भी हुई है राजनीति, कांग्रेस लगाती रही है भगवाकरण का आरोप प्रदेश में स्कूली सिलेबस में बदलाव को लेकर नए सिरे से विवाद शुरू हो गया है। इससे पहले भी स्कूली किताबों में मुगलकाल को जगह देने को लेकर विवाद हुए हैं। सरकार बदलने पर हर बार सिलेबस में बदलाव को लेकर विवाद हुए हैं। कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर स्कूली शिक्षा का भगवाकरण करने के आरोप लगाए हैं। पहले जवाहरलाल नेहरू और भारत के प्रधानमंत्रियों से जुड़े चैप्टर पर भी विवाद हुआ था। इस बार आदिवासी इतिहास से जुड़े चैप्टर में बदलाव को विपक्षी दल मुद्दा बनाएंगे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading