![]()
पुलिस ने बिजली ट्रांसफॉर्मर चोरी मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
चूरू के साहवा थाना पुलिस ने बिजली ट्रांसफॉर्मर चोरी मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज की जांच कर आरोपियों का पता लगाया।
साहवा थानाधिकारी रामप्रताप ने बताया कि चारों आरोपियों की पहचान अनवर कुम्हार (32), हनुमानगढ़ के नोहर के खुईया निवासी गफूरदीन (59), हनुमानगढ़ के मंदपुरा निवासी सद्दाम हुसैन (24) और रावतसर निवासी भजनलाल जाट (35) के रूप में हुई है। मामला 30 जुलाई को तारानगर के राधेड़ी निवासी संदीप कुमार ने दर्ज कराया था। संदीप कई वर्षों से साहवा गांव के नोहर रोड पर एमके टिम्बर स्टोर चलाता है। उसने बताया कि उसके स्टोर में बिजली के लिए निजी ट्रांसफॉर्मर लगा हुआ था। 30 जुलाई की सुबह जब वह अपने स्टोर पर पहुंचा तो ट्रांसफॉर्मर और 150 मीटर 11 केवी केबल नहीं मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और थाना स्तर पर टीमें गठित की गईं।
थानाधिकारी रामप्रताप के नेतृत्व में टीम ने चोरों की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले। तकनीकी आसूचना संकलन के बाद चारों आरोपियों को चिह्नित कर गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई में थानाधिकारी रामप्रताप, हेड कॉन्स्टेबल सोमवीर सिंह, कॉन्स्टेबल भूराराम और जगदीश शामिल थे। विशेष रूप से कॉन्स्टेबल भूराराम की इस मामले में महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments