![]()
चुटकेश्वर महादेव मंदिर में बाबा अमरनाथ बर्फानी की गुफा के दर्शन का आयोजन किया जा रहा है।
जयपुर में भक्तों को अमरनाथ यात्रा के लिए कश्मीर जाने की जरूरत नहीं होगी। छोटी काशी कहे जाने वाले जयपुर में धर्मयात्रा महासंघ की ओर से चुटकेश्वर महादेव मंदिर में बाबा अमरनाथ बर्फानी की गुफा के दर्शन का आयोजन किया जा रहा है।
आयोजक नरेश टेलर ने बताया कि सावन के महीने में भोले के भक्तों के लिए दो दिन का खास आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को बाबा बर्फानी की गुफा के दर्शन और फूल बंगले की झांकी सजेगी। वहीं रविवार को महाकाल के दर्शन और भूत बंगला झांकी के दर्शन किए जा सकेंगे।
इस आयोजन से जयपुर के भक्तगण अपने शहर में ही बाबा अमरनाथ की गुफा के दर्शन कर सकेंगे। सुरक्षा व्यवस्था का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा। राजधानी में महादेव की इस खास झांकी को देखने के लिए भक्तों में उत्साह है।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments