☜ Click Here to Star Rating



सीकर के कोतवाली थाना इलाके में मोबाइल शॉप चलने वाला युवक 10 लाख के आईफोन लेकर फरार हो गया। उसने कंपनी से माल तो खरीद लिया। लेकिन पेमेंट नहीं किया। अब कंपनी के प्रतिनिधि के द्वारा पुलिस में मामला दर्ज करवाया गया है।

.

चुरू निवासी दिलीप कुमार गोलवा ने कोतवाली पुलिस थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि वह अंरदास टेलीवेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी जयपुर के अधिकृत अधिकारी हैं। उनकी कंपनी राजस्थान के अनेक शहरों में एप्पल मोबाइल बेचने का काम करती है। सीकर में डिजिटल मोबाइल हाउस जिसकी प्रोपराइटर खुर्शीदा बानो है,डिजिटल मोबाइल हाउस का पूरा काम खुर्शीदा का बेटा बिलाल शेख देखता है। वह भी उनकी कंपनी से मोबाइल खरीदता था। पिछले 1 साल से वह मोबाइल खरीद रहा था। फरवरी में बिलाल ने कंपनी में 10 लाख 92 हजार 912 रुपए के एप्पल मोबाइल का ऑर्डर दिया।

जिसकी डिलीवरी कंपनी के द्वारा 27 फरवरी को कर दी गई। ऐसे में बिलाल ने कहा कि 10 दिन में वह पेमेंट कर देगा। लेकिन जब दिलीप कुमार 10 दिन बाद पेमेंट लेने के लिए वहां पर गया तो उसे दुकान पर ताले लगे हुए मिले। आसपास के दुकानदारों ने उसे बताया कि बिलाल तो बहुत सारे मोबाइल कंपनियों के डिस्ट्रीब्यूटर से माल लेकर फरार हो गया। फिलहाल कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई विद्याधर सिंह कर रहे हैं।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading