☜ Click Here to Star Rating


QuoteImage

हम मेहनतकश परिवार से हैं, हमें तो कभी रेल में बैठना भी नसीब नहीं हुआ, स्कूल से घर और घर से स्कूल, घरेलू काम और पढ़ाई, ये है दिनचर्या। लेकिन आज प्लेन में यात्रा करना हमारे लिए सुखद, अद्भुत और रोमांचकारी है। कभी कल्पना भी नहीं की थी कि पढ़ाई से हमें इतन

QuoteImage

.

यह कहना है आवां पंचायत क्षेत्र में 10वीं बोर्ड परीक्षा में सर्वोच्च अंक लाने वाली छात्रा टीना प्रजापति और 12वीं बोर्ड परीक्षा को टॉप करने वाली छात्रा अन्नू जगरवाल का। वे सरपंच दिव्यांश एम भारद्वाज के नवाचार ‘प्रगति की उड़ान’ योजना के तहत प्लेन में सफर कर जयपुर से उदयपुर पहुंचीं।

बोर्ड परीक्षा में टॉपर छात्राओं को उदयपुर की पिछोला झील में बोटिंग भी कराई गई।

बोर्ड परीक्षा में टॉपर छात्राओं को उदयपुर की पिछोला झील में बोटिंग भी कराई गई।

इनके साथ उदयपुर ‘प्रगति की उड़ान’ योजना समिति की अध्यक्ष शिखा भारद्वाज और सरपंच भारद्वाज उदयपुर गये। जिन्होंने इन छात्राओं को प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण करवाया और पिछोला झील में बोटिंग भी करवाई। रोप-वे में घुमाया। राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने इन मेधावी छात्राओं की मेेहमाननवाजी की।

आवां सरपंच दिव्यांश एम भारद्वाज ने प्रगति की उड़ान योजना के तहत दसवीं, बारहवीं की टॉपर छात्राओं को जयपुर से उदयपुर की हवाई यात्रा कराई।

आवां सरपंच दिव्यांश एम भारद्वाज ने प्रगति की उड़ान योजना के तहत दसवीं, बारहवीं की टॉपर छात्राओं को जयपुर से उदयपुर की हवाई यात्रा कराई।

बता दें कि सरपंच भारद्वाज सरकारी स्कूल की 10वीं व 12वीं परीक्षा टॉप करने वाले विद्यार्थियों को हर वर्ष किसी एक पर्यटन स्थल की हवाई यात्रा करवाते हैं।

हाल ही में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने सरपंच दिव्यांश को ऐसे नवाचारों और आवां के विकास लिए राज्य के सर्वश्रेष्ठ सरपंच का अवार्ड दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी सरपंच के इस नवाचार ‘प्रगति की उड़ान’ की प्रशंसा कर चुके हैं।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading