उदयपुर में सड़क किनारे सब्जी बेच रही 2 महिलाओं को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि ड्राइवर दोनों महिलाओं को टक्कर मारने के बाद 20 फीट तक घसीटते हुए ले गया। एक महिला का सिर धड़ से अलग हो
इसके बाद कार सड़क किनारे बने डिवाइडर को तोड़ते हुए 10 फीट नीचे खाई में जा गिरी। दोनों महिलाएं भी कार के साथ खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार 2 युवक भी घायल हो गए। हादसा गोगुंदा थाना क्षेत्र में गोगुंदा-पिंडवाड़ा नेशनल हाईवे पर शाम करीब 5.30 बजे हुआ।

तेज रफ्तार कार सड़क किनारे बने डिवाइडर को तोड़ते हुए 10 फीट गहरी खाई में गिर गई।
मोड़ पर अनियंत्रित हो गई थी कार ईसवाल गांव के पूर्व सरपंच नागेंद्र सिंह झाला ने बताया- घसियार मंदिर से करीब 200 मीटर पहले एक मोड़ पर दो महिलाएं सड़क किनारे जमीन पर बैठकर सब्जियां बेच रही थी। इस दौरान गोगुंदा की तरफ से आई तेज रफ्तार कार मोड़ पर अनियंत्रित हो गई और दोनों महिलाओं को चपेट में ले लिया।
तेज रफ्तार कार दोनों महिलाओं को घसीटते हुए 10 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में मांगली बाई (50) पत्नी खेमा राम और नोजी बाई (48) पत्नी पोखरलाल गमेती निवासी खुमान पुरा की मौत हो गई। कार सवार 2 युवक गंभीर घायल हो गए, जिनका इलाज जारी है।
उन्होंने बताया- हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई और ट्रैफिक जाम हो गया। सूचना पर गोगुंदा थानाधिकरी श्यामसिंह चारण मौके पर पहुंचे और लोगों को हटाकर ट्रैफिक व्यवस्था बहाल करवाई।
कार सवार युवक अस्पताल में भर्ती, कार जब्त थानाधिकारी श्याम सिंह चारण ने बताया- कार सवार विनय (30) और मुरारी (35) निवासी भुवाना (उदयपुर) घायल हैं। दोनों का एमबी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। हादसे में एक महिला का सिर धड़ से अलग हो गया। कार को जब्त कर लिया है। मामले में आगे जांच जारी है।
देखिए हादसे से जुड़ी तस्वीरें…

कार दोनों महिलाओं को घसीटते हुए खाई में जा गिरी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

कार सवार दोनों युवकों को हॉस्पिटल ले जाया गया।

हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। ट्रैफिक जाम हो गया।

हादसे बाद मृतक महिलाओं के परिजन मौके पर पहुंचे तो उनका रो-रोकर बुरा हो गया।
एक्सीडेंट से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें-:
बड़ी मां के सामने बच्ची को बोलेरो कैंपर ने रौंदा,मौत:शव के चीथड़े देख बेसुध हो गई महिला; बस में हाथ छूटा तो सड़क पर गिरी मासूम

बीकानेर में तेज रफ्तार बोलेरो कैंपर ने बड़ी मां के सामने 7 साल की बच्ची को रौंद दिया। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। बड़ी मां ने बच्ची के शव के बिखरे चीथड़े देखे तो बेसुध हो गई। बस में मौजूद लोगों ने उसे संभाला और पुलिस को सूचना दी। पूरी खबर पढ़ें
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments