☜ Click Here to Star Rating



राजस्थान हाई कोर्ट के आदेश पर आवारा कुत्तों को पकड़ने का विरोध शुरू हो गया है। पशु प्रेमियों ने आज कलेक्ट्रेट के बाहर विरोध करते हुए रैली निकाल कर प्रदर्शन किया। इस रैली में पशु प्रेमी अपने हाथों में पोस्टर, बैनर लेकर प्रदर्शन करते रहे। रैली नयापुरा

.

पशु प्रेमी सोनम गुप्ता ने बताया कि न्यायालय का आदेश पहले दिल्ली एनसीआर के लिए आया था। बाद में राजस्थान में हाई कोर्ट ने राजस्थान के लिए भी यह निर्णय दिया है। उनका कहना है कि जो कुत्ते वास्तव में आवारा हैं उनको पकड़ा जाए। कुत्तों को पकड़कर शेल्टर होम में नहीं डाला जाए।

शांतिपूर्ण रैली निकाली

सोनम ने कहा कि बेजुबान जानवर को इस तरह पकड़ना गलत है। इसको लेकर आज पशु प्रेमियों ने प्रदर्शन किया है। राजस्थान सरकार ने सभी कुत्तों को उनके घरों और सड़कों से पिंजरे में बंद करने और हटाने की अनुमति देने के नियम के जवाब में, कोटा के पशुप्रेमियों ने एक शांतिपूर्ण रैली निकाली है।

नसबंदी कराई जाए

उन्होंने कहा कि हमारा आंदोलन इस बात पर जोर देता है कि सभी कुत्तों को जबरन पकड़ना एक जगह से हटाना अमानवीय है, बल्कि पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत भी है। उन्होंने कहा कि कुत्ते हमारे पर्यावरण का हिस्सा हैं। उन्हें उनके घरों से दूर ले जाना क्रूर और गैरकानूनी है। सरकार को नसबंदी, टीकाकरण और जागरूकता पर ध्यान देना चाहिए, न कि उनके विस्थापन पर।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading