राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई प्रथम एवं द्वितीय के संयुक्त तत्वावधान में आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा के आदेशानुसार प्रस्तावित तीन दिवसीय खेल कार्यक्रम के प्रथम दिन मेजर ध्यानचंद जयंती का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कार्य
कसाना ने खेलों में करियर बनाने के अवसरों पर जोर देते हुए विद्यार्थियों को बताया कि अगर खेलों में आपकी रूचि है और प्रतिभा है तो आप इसे पेशेवर स्तर पर ले जा सकते हो। इसमें खिलाड़ी बनने से लेकर कोच, शारीरिक शिक्षक, स्पोर्ट्स साइंस एवं मेडिकल, स्पोर्ट्स एंकरिंग, स्पोर्ट्स मैनेजमेंट, रेफरी, खेल पत्रकारिता आदि में करियर चुन सकते है।
राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम के प्रभारी एवं कार्यक्रम संचालक सेडूराम रावत ने राष्ट्रीय खेल दिवस के महत्व और इतिहास पर प्रकाश डालते हुए मेजर ध्यानचंद के जीवन दर्शन एवं खेल की दुनिया में उनके महान योगदान को गिनाया। साथ ही स्वस्थ जीवन शैली के लिए विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में खेल एवं व्यायाम को अपनाने का भी संकल्प दिलाया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments