![]()
राजसमंद कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में एसीईओ डॉ. सुमन अजमेरा ने केंद्रीय जनजाति मंत्रालय के आदि कर्मयोगी अभियान एवं धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 73 गांवों का चयन किया गया
इन गांवों का किया चयन
अजमेरा ने बताया- इनमें कुंभलगढ़ उपखंड के 28, राजसमंद के 5, खमनोर के 11, देलवाड़ा के 9 और भीम उपखंड के 20 गांव शामिल हैं। अभियान में सरकारी कर्मचारी आदि कर्मयोगी बनेंगे, जबकि युवा शिक्षक, डॉक्टर, सामाजिक कार्यकर्ता और स्वयं सहायता समूह के सदस्य साथी के रूप में योगदान देंगे।
परिवर्तनकारी नेतृत्व तैयार किए जाएंगे
अभियान का उद्देश्य जनजातीय समुदायों तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करना, स्थानीय नेतृत्व तैयार करना और विकसित भारत 2047 की परिकल्पना को साकार करना है। इसके तहत देशभर में 20 लाख और राजस्थान से एक लाख जनजातीय परिवर्तनकारी नेतृत्व तैयार किए जाएंगे।
बैठक में बताया गया कि अभियान को पीएम-जन मन, राष्ट्रीय सिकल सेल उन्मूलन मिशन, पीएम आवास योजना, जल जीवन मिशन, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, स्किल इंडिया मिशन, डिजिटल पहल और सतत कृषि जैसे राष्ट्रीय कार्यक्रमों से जोड़ा गया है। अभियान से जनजातीय युवाओं को सशक्त नेतृत्व के रूप में विकसित करने, योजनाओं की पारदर्शी डिलीवरी और स्थानीय स्तर पर सहभागी शासन को मजबूत करने के प्रयास किए जाएंगे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments