![]()
करौली पुलिस ने दीपपुरा मोड़ से 10 हजार रुपए के इनामी बदमाश गब्बर मीणा को गिरफ्तार किया है।
करौली पुलिस ने दीपपुरा मोड़ से 10 हजार रुपए के इनामी बदमाश गब्बर मीणा को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले तीन महीने से फायरिंग के मामले में फरार चल रहा था।
एसपी लोकेश सोनवाल के निर्देशन में थाना सदर करौली पुलिस ने यह कार्रवाई की। गब्बर मीणा के खिलाफ विभिन्न थानों में 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है।
6 जून 2025 को मकनपुर निवासी श्रीफल मीणा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि सुबह 8 बजे वह डांडे पर बैठे थे। तभी गब्बर मीणा मोटरसाइकिल से आया। वह गाली-गलौच करने लगा। पैसों की मांग को लेकर झगड़ा किया। उसने छोटे हथियार से तीन फायर कर दिए। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
इस घटना के बाद से आरोपी लगातार धमकियां देता रहा और फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। लंबे समय तक सफलता नहीं मिलने पर एसपी ने उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है और अवैध हथियार की बरामदगी के प्रयास कर रही है।
कार्रवाई में एएसआई रामवीर सिंह, कॉन्स्टेबल धवल सिंह, संजय कुमार, बह्म सिंह, भरतसिंह और रामराज शामिल रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments