![]()
रक्षाबंधन का पर्व 9 अगस्त को है।हर साल की तरह इस बार भी राजस्थान पथ परिवहन निगम (रोडवेज) की ओर से इस दिन महिलाओं को बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी। हालांकि सरकार ने अभी तक इसके लिए लिखित में कोई आदेश जारी नहीं किया है, लेकिन रोडवेज प्रबंध
रक्षाबंधन पर एक्सप्रेस, ब्लू लाइन और साधारण बसों में ही महिलाओं को निशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाती है। इस कारण इन बसों में भारी भीड़ रहती है, जबकि लग्जरी बसों में सीट बुक होने के बाद अतिरिक्त यात्रियों को बैठाने की व्यवस्था नहीं होती। इन बसों में महिलाओं को निशुल्क यात्रा की सुविधा नहीं दी जाती, लेकिन टिकट राशि में 50 प्रतिशत छूट मिलती है। इसलिए भीड़ से बचने और कन्फर्म टिकट के लिए लोग लग्जरी बसों में टिकट बुक करवा रहे हैं। वर्तमान में लग्जरी बसों में लगभग सभी सीटें फुल हो चुकी हैं।
केवल राज्य की सीमा में ही मुफ्त सफर की सुविधा, बाहर जाने पर लगेगा टिकट
निःशुल्क यात्रा का लाभ 8 अगस्त को रात 12 बजे से लेकर 9 अगस्त रक्षाबंधन के दिन रात 12 बजे तक मिलेगा। यह सुविधा केवल राज्य की सीमा के अंदर ही मान्य होगी। यानी राजस्थान के किसी भी शहर से दूसरे शहर तक पहुंचने के लिए महिला यात्री मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। यदि किसी दूसरे राज्य में जाना हो तो उसकी सीमा में प्रवेश के साथ ही गंतव्य स्थान तक का टिकट लेना होगा।उदयपुर डिपो के पास कुल 84 बसों का बेड़ा है। अधिकारियों के अनुसार जिस रूट पर यात्रीभार ज्यादा रहेगा, वहां जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments