![]()
शहर के लालबाग स्थित श्री गोवर्धन राजकीय जिला चिकित्सालय से सोमवार दोपहर ढाई बजे तीन दिन के नवजात को चुराने वाली दो सगी बहनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। रात 12 बजे बच्चा बरामद कर मां को सौंपा। आरोपी महिला चेतना को 10 साल से संतान नहीं हाेने पर मन्न
ससुराल छोड़कर भानसोल में किराए पर रहने लगी और अनाथालयों में बच्चा तलाशा। बच्चा नहीं मिला तो अस्पताल से बच्चा चोरी की योजना बनाई। श्रीनाथजी मंदिर थानाधिकारी मोहनसिंह ने बताया कि उदयपुर के मारेड़ा ग्राम पंचायत के जावड़ गांव निवासी चेतना (28) पत्नी महेंद्रसिंह राजपूत और नाथद्वारा के डिंगेला निवासी भारती (27) पत्नी भैरूसिंह राजपूत को बच्चा चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। बच्चा उसकी असली मां सुखाड़िया नगर कच्ची बस्ती निवासी बिंदिया पत्नी चेतन मीणा को सौंप दिया गया। चेतना ने नाथद्वारा जिला अस्पताल में तीन दिन तक रैकी की। सोमवार को नर्स की ड्रेस पहनकर डॉक्टर से चेकअप कराने के बहाने बच्चा ले गई।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments