☜ Click Here to Star Rating



उदयपुर के फतहनगर थाने में बुधवार को एक स्कूल के टीचर के खिलाफ 10वीं कक्षा की छात्रा से मारपीट और छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज हुआ है। रिपोर्ट में पीड़िता के परिजनों ने बताया कि परीक्षा फार्म के दस्तावेज नहीं लाने पर बेटी को इतनी तेज थप्पड़ मारा कि वह बेहो

.

रिपोर्ट में यह भी बताया कि क्लास में पढ़ाते वक्त टीचर रूम का गेट बंद कर देते हैं। कभी-कभी लंच टाइम में क्लास रूम में आ जाते हैं और गंदी बातें करते हैं। इस घटना का पता लगने के बाद पेरेंट्स विरोध पर उतर आए। उन्होंने टीचर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया।

गिरफ्तारी की मांग पर अड़े ग्रामीण, पुलिस करती रही समझाइश स्कूल में करीब दो घंटे तक पेरेंट्स और बच्चों ने जोरदार हंगामा किया। माहौल गर्माता देख तहसीलदार भंवरलाल मीणा, थानाधिकारी चन्द्रशेखर किलानिया और मावली सीबीईओ सुखलाल जीनगर मौके पर पहुंचे और पेरेंट्स से समझाइश करते रहे। बच्चियों ने अपने पेरेंट्स के साथ अफसरों को आपबीती सुनाई। गुस्साए पेरेंट्स आरोपी टीचर की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। थानाधिकारी ने उन्हें मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

प्रिंसिपल ने मांगी माफी, बोले-अब कभी मारपीट नहीं की जाएगी स्कूल प्रिंसिपल ने बताया कि स्कूल में बोर्ड परीक्षा के फार्म भरने के लिए सभी छात्राओं से आवश्यक डॉक्यूमेंट लाने को कहा था। टीचर ने डॉक्यूमेंट मांगे तो एक छात्रा के नहीं लाने पर उसे डांटा। इसी दौरान उसे थप्पड़ मारने से वह वेसुध हो गई। बाकी टीचर द्वारा छेड़छाड़ की जानकारी नहीं है। प्रिंसिपल बोले-मैं इस घटना पर माफी मांगता हूं। भविष्य में किसी भी टीचर द्वारा छात्राओं के साथ मारपीट नहीं करने की सख्त हिदायत दी जाएगी।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading