![]()
जोधपुर की प्रताप नगर थाना पुलिस ने दो वारंटी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। यह वारंटी वूमेन केसु में लंबे समय से फरार चल रहे थे।
प्रताप नगर थाना अधिकारी भवानी सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने मुखबिर तंत्र और तकनीकी के आधार पर आरोपियों के ठिकानों की पहचान करके धर दबोचा।
कोर्ट ने जारी किए थे वारंट
आरोपियों के नाम महेंद्र तेजी पुत्र सुखराम तेजी निवासी झालामंड और प्रकाश गिरी उर्फ़ मोंटी गोस्वामी पुत्र मोहन गिरी है। इनके खिलाफ एसीजेएम कोर्ट संख्या 7 जोधपुर महानगर ने 4 अगस्त को गिरफ्तारी वारंट जारी किए थे। इसके बाद पुलिस ने मामले में तत्व करता दिखाते हुए आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments