![]()
गाय भारत ही नहीं, विश्व की माता: मंत्री जोराराम
डीग/जयपुर| गाय को राष्ट्र माता का दर्जा दिए जाने की भी मां पर राजस्थान के पशुधन, डेरी और गोपालन विभाग के मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि गाय भारत ही नहीं, समस्त विश्व की माता है। वे डीग स्थित श्रीजड़खोर गोधाम में आयोजित श्रीकृष्ण बलराम गो-आराधन महोत्सव में श्रीरैवासा धाम अग्रपीठाधीश्वर, राजेंद्र दास जी महाराज की मौजूदगी में एकत्रित साधु संत और श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म भी उपस्थित रहे। श्रीजड़खोर गोधाम में इस नवरात्र गो अराधन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें नित्य श्रीमद्भागवत का पाठ और सहस्त्र चंडी यज्ञ के साथ अनेक धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments