☜ Click Here to Star Rating


राजस्थान में राज्य सरकार के ‘जीरो टॉलरेंस’ के दावे पर झुंझुनूं जिले की चिड़ावा पंचायत समिति ने सवाल खड़े कर दिए है। पंचायत समिति के कार्यवाहक प्रधान रोहिताश धांगड़ और एक ठेकेदार के बीच बातचीत का एक ऑडियो सामने आया है। जिसमें विकास कार्यों के बिल पास क

.

पहले पढ़िए… ऑडियो में हुई बातचीत विवादित ऑडियो चिड़ावा पंचायत समिति के कार्यवाहक प्रधान रोहिताश धांगड़ और पंचायत समिति सदस्य बनारसी देवी के बेटे व ठेकेदार राजकुमार माहिच के बीच हुई बातचीत का बताया जा रहा है। बातचीत में ठेकेदार राजकुमार अपने लगभग 13 लाख रुपए के बकाया भुगतान की बात कर रहा है। उसने आरोप लगाया कि पंचायत समिति में बिल पास कराने के लिए 30% तक कमीशन वसूला जा रहा है।

मामला पंचायत समिति चिड़ावा से जुड़ा है, जहां ठेकेदार और प्रधान के बीच कमीशन का एक ऑडियो सामने आया है। हालांकि ऑडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

मामला पंचायत समिति चिड़ावा से जुड़ा है, जहां ठेकेदार और प्रधान के बीच कमीशन का एक ऑडियो सामने आया है। हालांकि ऑडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

इस पर, प्रधान रोहिताश धांगड़ ने स्वीकार करते हुए कहा कि बिल पास कराने के लिए अलग-अलग स्तरों पर कमीशन देना पड़ता है।

वे कमीशन का एक ब्रेकडाउन भी बताते हैं…

  • 5% बीडीओ को
  • 4% एईएन-जेटीओ को
  • 1% अकाउंटेंट को

हालांकि, बातचीत में धांगड़ यह भी कहते हैं कि उनके नाम पर कोई एक रुपए का भी कमीशन नहीं लिया जा सकता। एक अन्य ठेकेदार दिनेश पूनिया का नाम भी इस विवाद में सामने आया है। लेकिन उन्होंने मामले में बोलने से इनकार कर दिया है।

दोनों के बीच बातचीत का ऑडियो आज सामने आया है।

दोनों के बीच बातचीत का ऑडियो आज सामने आया है।

कांग्रेस का भाजपा सरकार पर हमला कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी ऑडियो को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोला है।

उन्होंने ‘X’ पर लिखा-

QuoteImage

भाजपा सरकार में खुलेआम “कमीशन के काउंटर” चल रहे हैं। भाजपाई भ्रष्टाचार का तंत्र इस कदर पैर पसार चुका है, हर जगह कमीशन की पर्चियां काटी जा रही हैं।

QuoteImage

डोटासरा ने कहा- ‘जनता के टैक्स का पैसा विकास कार्यों की जगह भ्रष्टाचारियों की जेब में जा रहा है। मगर हैरानी इस बात की है कि भ्रष्टाचार के सबूत सामने आने के बाद भी मुख्यमंत्री से लेकर मुख्य सचिव तक पूरी सरकार में सन्नाटा पसरा है।

झुंझुनूं जिले की चिड़ावा पंचायत समिति में कांग्रेस की प्रधान को झूठे आरोप लगाकर पद से हटाकर बीजेपी के बनाए प्रधान रोहिताश धांगड़ खुद स्वीकार कर रहे हैं कि बिल पास कराने के लिए 30% तक कमीशन का खेल चल रहा है।”

चिड़ावा पंचायत समिति का कार्यवाहक प्रधान है रोहिताश धांगड़ रोहिताश धांगड़ को पिछले साल(2024) अक्टूबर में चिड़ावा पंचायत समिति का कार्यवाहक प्रधान नियुक्त किया गया था। जब तत्कालीन प्रधान इंद्रा डूडी (कांग्रेस नेता) को भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते निलंबित कर दिया गया था। धांगड़ को भाजपा समर्थित माना जाता है। उनके कार्यभार संभालने के बाद से ही पंचायत समिति में राजनीतिक खींचतान जारी है।

विकास अधिकारी बोलीं- मैं किसी से कमीशन नहीं लेती चिड़ावा की विकास अधिकारी अनिशा बिजारणिया ने भी ऑडियो पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की कमीशनखोरी की बात गलत है। उन्होंने कहा- वह खुद किसी से कोई कमीशन नहीं लेती और उन्हें इस ऑडियो की जानकारी नहीं है।

अब तक कोई एफआईआर नहीं हालांकि ऑडियो सामने आने के बाद अभी तक मामले में किसी भी पक्ष की तरफ से एफआईआर दर्ज नहीं करवाई गई है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading