मेवाड़ के कृष्णधाम श्री सांवलियाजी मंदिर में हर साल की तरह इस साल भी जलझूलनी एकादशी का तीन दिवसीय भव्य मेला 2 से 4 सितंबर तक किया जाएगा। यह मेला धार्मिक आस्था के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी केंद्र बिंदु रहेगा। मेले में दूर-दराज़ से हजारों की
2 सितंबर को मेले की शुरुआत और कवि सम्मेलन
मेले का शुभारंभ 2 सितंबर को दोपहर 12:15 बजे किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 2 बजे भगवान श्री सांवलियाजी की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें भक्त बड़ी संख्या में भाग लेंगे। इस दिन रात 9 बजे रेफरल हॉस्पिटल परिसर स्थित मंच पर अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। इस सम्मेलन में देशभर के प्रसिद्ध कवि जैसे अनामिका अम्बर, शिखा श्रीवास्तव, सौरभ सुमन, जानी बैरागी, नवीन सारथी, सुरेश अलबेला, दीपक पारीक, मोनिका हाथलिया, लक्ष्मण नेपाली, सिद्धार्थ देवल और बुद्धिप्रकाश दाधीच सहित कई कवि अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

मेले को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है।
भजन संध्या और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे
2 सितंबर को मीरा रंगमंच और गोवर्धन रंगमंच पर भजन संध्या और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। मन्नु महाराज, भगवत सुथार और कामिनी ठाकुर जैसे भजन गायकों द्वारा सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। वहीं रात 1 बजे प्रकाश दास महाराज अपने दल के साथ भजनों की प्रस्तुति देंगे। गोवर्धन रंगमंच पर रामू मारवाड़ी, इंडिया गॉट टैलेंट ग्रुप, सीमा लोहार और रात 1 बजे शतवंत बादशाह एंड ग्रुप द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी, जो भक्तों के लिए विशेष आकर्षण रहेंगी।
3 सितंबर को रथयात्रा और विशेष प्रस्तुतियां
3 सितंबर को दोपहर 12 बजे मंदिर से भगवान श्री सांवलियाजी की भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। इस रथयात्रा में खिमज मां नासिक ढोल, भटिंडा आर्मी बैंड, कच्ची घोड़ी और कालबेलिया नृत्य जैसे आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी। शोभायात्रा के रात्रि 8 बजे मंदिर में फिर से आगमन के साथ रंगारंग आतिशबाजी की जाएगी, जो मेले की शोभा को और बढ़ाएगी।
प्लेबैक सिंगर ऋचा शर्मा देंगी प्रस्तुति
3 सितंबर की रात को रेफरल चिकित्सालय के पास स्टेज पर बॉलीवुड की प्रसिद्ध प्लेबैक सिंगर ऋचा शर्मा अपने दल के साथ भजनों की प्रस्तुति देंगी। इसके बाद बृजवासी ब्रदर्स, गोकुल शर्मा और त्रिशा सुथार भी सांवलिया सेठ के भजनों से वातावरण को भक्तिमय बना देंगे। मीरा रंगमंच पर वैष्णवी शर्मा और गोवर्धन रंगमंच पर लीला कालबेलिया दल द्वारा भजन संध्या का आयोजन होगा। इसके अतिरिक्त, रात 1 बजे गोवर्धन रंगमंच पर लाफ्टरफेम उदय दहिया और उनके दल द्वारा हास्य कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा।
4 सितंबर को समापन समारोह और सम्मान कार्यक्रम
मेले के अंतिम दिन 4 सितंबर को शाम 7 बजे मीरा रंगमंच पर दिव्यांगों को मोटराइज्ड स्कूटी का वितरण एवं प्रतिभावान स्टूडेंट्स का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर सामाजिक सरोकार को ध्यान में रखते हुए विशेष आयोजन होंगे। रात 8 बजे मीरा रंगमंच पर रेखा राव, पंकज मारवाड़ी, मलखम ग्रुप, कमलेश पटेल और मनीषराज कमल जैसे कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे, जो मेले का समापन भव्य और यादगार बनाएंगी।

सांवलिया सेठ के मंदिर में 2 से 4 सितंबर तक उत्सव मनाया जाएगा।
श्रद्धालुओं के लिए होगी विशेष व्यवस्थाएं
मंदिर मंडल की मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) प्रभा गौतम ने बताया कि मेले के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। पार्किंग व्यवस्था, पीने के पानी की सुविधा, सुरक्षा, सफाई और मंदिर में दर्शन की व्यवस्था को सुव्यवस्थित रूप से सुनिश्चित किया गया है। सभी आयोजन शांति, व्यवस्था और श्रद्धा के वातावरण में संपन्न होंगे।
रंग-बिरंगी रोशनी से सजा मंदिर परिसर
तीन दिवसीय मेले के दौरान सांवलिया सेठ का मंदिर परिसर आकर्षक रंग-बिरंगी रोशनी से जगमग रहेगा। पल-पल में बदलती लाइटिंग मंदिर की सुंदरता को और बढ़ा रही है, जो दूर से ही भक्तों को अपनी ओर आकर्षित करती है। पूरा परिसर एक आस्था और भक्ति के वातावरण में सराबोर रहेगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments