स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए सवाई माधोपुर में आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) और जीआरपी (राजकीय रेलवे पुलिस) अलर्ट नजर आई। यहां सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए आरपीएफ और जीआरपी ने बुधवार देर शाम एक गहन चेकिंग अभियान चला

प्लेटफार्म पर चैकिंग अभियान चलाती टीम।
रेलवे स्टेशन के चप्पे-चप्पे पर चलाया चैकिंग अभियान
चप्पे-चप्पे की चैकिंग
आरपीएफ और जीआरपी ने इस दौरान रेलवे स्टेशन, प्लेटफॉर्म, यात्री प्रतीक्षालय, आरक्षण कार्यालय, पार्सल कार्यालय और ट्रेनों के कोच में सघन जांच की। टीम ने यात्रियों के सामान की स्क्रीनिंग, टिकट और पहचान पत्र की जांच की। इसी के साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान और पूछताछ की। उल्लेखनीय है कि स्वतंत्रता दिवस के चलते टीम की ओर अनधिकृत गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
यात्रियों से की अपील
आरपीएफ और जीआरपी ने इस दौरान यात्रियों से अनुरोध किया हैं कि वे इस अभियान में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत टीम को दें। आरपीएफ का कहना है यात्रियों की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है और वह इसके लिए संकल्पबद्ध है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments