![]()
दौसा जिला क्रिकेट संघ की महिला टीम बेहतर प्रदर्शन कर रही है।
राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा जयपुर में आयोजित सीनियर T20 महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में दौसा की टीम ने अपना आखिरी मुकाबला जालौर से 106 रन से जीत लिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए दौसा ने निर्धारित 20 ओवर में एक विकेट पर 176 रन बनाए।
दौसा की ओर से याना वर्मा ने 61 बॉल पर 73 रन, तनिका शर्मा ने 52 बॉल पर 79 रन और बिट्टू राजभर ने 9 बॉल पर 12 रन बनाकर जालोर के खिलाफ मजबूत स्कोर खड़ा किया।
वहीं दूसरी पारी में जालौर की टीम 70 रनों पर ढेर हो गई। दौसा की ओर से गेंदबाजी में कनिका शर्मा 15 रन पर 4 विकेट, कृति उपाध्याय ने 8 रन पर 2 विकेट और बाकी सभी गेंदबाजों ने मात्र 70 रनों पर जालौर की पूरी टीम को समेट दिया और 106 रन से बड़ी जीत हासिल की।
इसी के साथ दौसा की टीम ने प्री क्वार्टर में प्रवेश कर लिया है। टीम का अगला मुकाबला 15 अगस्त को हनुमानगढ़ की टीम से जयपुर में होगा।
टीम की मैनेजर और डीसीए की अध्यक्ष शोभना गुर्जर और सचिव बृज किशोर उपाध्याय ने टीम का हौंसला अफजाई करते हुए खिलाड़ियों को ग्राउंड पर जाकर मोटिवेट किया और पूरी टीम और कोच प्रेम सिंह नाथावत को बधाई दी। साथ ही अगले मैच में टीम के खिलाड़ियों को इस मैच की कमियों को दूर कर अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments