![]()
जयपुर| रेलवे द्वारा बाड़मेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला मालानी सुपरफास्ट व भुज-दिल्ली सराय रोहिल्ला सुपरफास्ट एक्सप्रेस के गुरुग्राम और दिल्ली कैंट स्टेशन पर शेड्यूल में आंशिक बदलाव किया है। रेलवे के चीफ पीआरओ शशि किरण के अनुसार ट्रेन नंबर 20487 बाड़मेर-दिल
गर्लफ्रेंड से मिलने आया चीटिंग गैंग का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
एटीएस टीम ने कॉम्पिटिशन एग्जाम में हाईटेक चीटिंग कराने वाली गैंग के दो मास्टर माइंड को अरेस्ट किया है। दोनों मास्टर माइंड पर जयपुर पुलिस ने 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। गुड़गांव में रहने वाली गर्लफ्रेंड के घर पहुंचने पर दोनों आरोपियों को एटीएस टीम ने प्लम्बर बनकर गिरफ्तार किया। अब दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। इस दौरान सामने आया कि पाप का प्रायश्चित करने के लिए दोनों आरोपियों ने वैष्णो देवी, महाकाल मंदिर उज्जैन और अन्य धार्मिक स्थलों की यात्रा की।
इंजीनियर निकले मास्टरमाइंड
एटीएस आईजी विकास कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जोगेंद्र कुमार निवासी पिलानी (झुंझुनूं) इलेक्ट्रिकल इंजीनियर और परमजीत कादियान निवासी बहादुरगढ़ (हरियाणा) कंप्यूटर इंजीनियर के रूप में हुई। पढ़ाई में असफल होने के बाद ये प्रतियोगी परीक्षाओं के ऑनलाइन सेंटरों में ऑब्जर्वर बने और वहीं से नकल का खेल शुरू किया। दिल्ली के तिमारपुर में कई परीक्षाओं में नकल करवाने के बाद मामला दर्ज हुआ तो जयपुर आ गए। यहां अजमेर रोड व मानसरोवर स्थित कॉलेजों की कंप्यूटर लैब में भी नकल करवाई।
ऐसे करते थे पेपर सॉल्व
परीक्षा के दौरान टीमवीवर व एमी एडमिन सॉफ्टवेयर से परीक्षार्थियों के सिस्टम का रिमोट एक्सेस लेकर स्क्रीन शेयर कर लेते थे और सवाल हल करते थे। कई नामी कंपनियों को अपनी लैब परीक्षा केंद्र के रूप में किराए पर दिया और वहां अपने भरोसेमंद लोग बैठा देते थे।।
9 माह तक बदलते रहे ठिकाने
गिरफ्तारी से बचने को आरोपी धार्मिक स्थलों पर छिपते रहे और मोबाइल नदी में फेंक दिए। दोनों कभी एक जगह साथ नहीं रहे। परमजीत अपनी महिला मित्र के फ्लैट में छिपा था। एटीएस टीम ने प्लंबर का भेष बनाया। दो जवान गुड़गांव के अपार्टमेंट में पानी लीकेज ठीक करने के बहाने पहुंचे और महिला से फ्लैट में प्रवेश की अनुमति मांगी। मौके पर परमजीत मिलने पर टीम ने इशारा किया और उसे दबोच लिया।
मालानी-भुज दिल्ली एक्सप्रेस के शेड्यूल में आंशिक बदलाव
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments