जयपुर | राजस्थान के नर्सिंग विद्यार्थियों के लिए विदेश में रोजगार का रास्ता अब और आसान हो गया है।शुक्रवार को उद्योग, युवा, कौशल एवं नियोजन मंत्री के.के. बिश्नोई की अध्यक्षता में जर्मन प्रतिनिधि मंडल और राजस्थान प्राइवेट नर्सिंग स्कूल्स एंड कॉलेजेज़ फ
इस समझौते से ब्रिज कोर्स प्रशिक्षण के बाद राज्य के नर्सिंग प्रशिक्षणार्थियों को जर्मनी सहित विदेशों में रोजगार के अवसर मिल सकेंगे। बैठक में जर्मन प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष फ्लोरियन वॉन ब्रून, डॉ. मैथियास मौच और हंस कोप ने चर्चा की। उन्होंने बताया कि जर्मनी में नर्सिंग के अलावा आयुष और चिकित्सा क्षेत्र में भी रोजगार के भरपूर अवसर हैं।
मंडल ने सुझाव दिया कि नर्सिंग विद्यार्थियों को जर्मन भाषा, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट और तकनीकी प्रशिक्षण दिलाने के लिए ब्रिज कोर्स शुरू किए जाएं। मंत्री के.के. बिश्नोई ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस दिशा में सभी जरूरी कदम उठाए जाएं, ताकि राजस्थान के युवाओं को वैश्विक स्तर पर अवसर मिल सकें। चिकित्सा शिक्षा आयुक्त इकबाल खान और कौशल एवं रोजगार विभाग आयुक्त ऋषव मंडल ने ब्रिज कोर्स की आवश्यकता पर बल दिया। फेडरेशन अध्यक्ष विमल मीणा ने निजी नर्सिंग कॉलेजों की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। जल्द ही राजस्थान का प्रतिनिधि मंडल इस संदर्भ में जर्मनी का दौरा करेगा।
इस दौरान डिजिटल भर्ती प्लेटफॉर्म के सह-संस्थापक डॉ. मैथियास मौच, सामाजिक सुरक्षा क्षेत्रों के प्रशासक हंस कोप, डॉ. विष्णु रामदेव, डॉ. आजम बेग, डॉ. योगेश यादव, कैलाश सैनी, सुमन रावत और डॉ. फरीदा बेग ने भी अपने विचार रखे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments