![]()
जयपुर में मानसिक दबाव, पारिवारिक असहमति, करियर असमंजस और रिश्तों में उलझन जैसी चुनौतियों का सामना कर रहे लोगों के लिए अब संवाद और संवेदनशीलता आधारित परामर्श की सुविधा शुरू की गई है। प्रतापनगर में ‘हितैषी’ नाम से खुले इस केंद्र में ज्योतिष के साथ भृगु
ज्योतिष विशेषज्ञ संदीप धमीजा ने बताया- यह सिद्धांत सैकडों साल पुराना है। इसके आधार पर न केवल व्यक्ति बल्कि उससे जुड़ी हर बातों का पता कर उसकी समस्या का समाधान बताया जा सकता है। इस सिद्धांत पर न केवल इंडिया बल्कि दूसरे देशों में भी शोध किए गए हैं।
उन्होंने बताया- ज्योतिष को केवल ग्रह-दोष और भविष्य बताने तक सीमित नहीं देखा जाना चाहिए। सही संदर्भों में किया गया ज्योतिषीय संवाद व्यक्ति को आत्ममंथन, संतुलन और निर्णय क्षमता की दिशा में ले जा सकता है। इसके साथ केंद्र पर स्टूडेंट्स को पढ़ाई और करियर की उलझनों में, विवाहित और अविवाहित लोगों को संबंधों और विवाह निर्णय में, महिलाओं की विशेष व्यक्तिगत समस्याओं में गोपनीय परामर्श और विदेश जाने की योजना से जुड़ी परेशानियों पर खुलकर चर्चा की जाती है।
मानसिक तनाव, आत्म-संदेह और जीवन में उद्देश्य को लेकर असमंजस जैसी स्थितियों में बिना किसी फीस के परामर्श की सुविधा भी दी जा रही है। ग्रह दोषों की व्याख्या यहां डर के आधार पर नहीं, बल्कि वैज्ञानिक समझ के साथ की जाती है, और उपाय भी सरल और व्यावहारिक रखे जाते हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments