जयपुर| सीएसटी-डीएसटी के जवानों की सट्टेबाज और बदमाशों से सांठगांठ का खुलासा होने के बाद खलबली मची है। यहां से टीम के सदस्यों फिर से थानों में जाना चाह रहे हैं। इसके लिए अधिकारियों के यहां गुहार लगा रहे हैं। ऐसे में अब जल्द ही नई टीमों का गठन किया जा सकता है। वहीं दूसरा कारण यह भी बताया जा रहा है कि आईपीएस तबादला लिस्ट में जयपुर के सभी जिलों के डीसीपी बदल दिए गए हैं। ऐसे में उनके जॉइन करने के बाद डीएसटी की नई टीमें बनाई जाएगी।
डीएसटी-सीएसटी में कार्रवाई को लेकर कुछ मामलों में आपसी खींचतान चल रही है। इसके चलते एक-दूसरे की शिकायत कर रहे हैं। बीते 7 महीने पर नजर डाले तो डीएसटी और सीएसटी से 9 कांस्टेबलों को सस्पेंड किया जा चुका है। डीएसटी साउथ के 3 कांस्टेबलों पर केस होने के बावजूद भी डीएसटी व सीएसटी टीमें उन्हें पकड़ने में सफल नहीं हुई है। 1 जून को बजाज नगर थाना पुलिस पर फायरिंग मामले में फरार चल रहे बदमाश की मदद डीएसटी ईस्ट में रहे कांस्टेबल रामप्रसाद पुरी की भूमिका संदिग्ध मिली थी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments