![]()
पाली के राजेंद्र नगर में बरसात के दौरान ढह कच्चा कमरा।
पाली में शुक्रवार शाम को बरसात के दौरान एक कच्चा कमरा ढह गया। इस हादसे में कमरे रखा सामान दब गया। कुछ मिनट पहले ही इस कमरे में रहने वाली वृद्धा किसी काम से बाहर गई थी। जिससे बच गई वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
नरपत सोनी ने बताया कि पाली शहर के राजेंद्र नगर भालेलाव रोड आई माता वडेर के पास मुकेश कुमार शर्मा परिवार सहित रहता है। वहां बने एक कच्चे कमरे में वृद्धा शांति देवी रहती हैं। शुक्रवार शाम को हल्की बरसात चल रही थी। इस कच्चे कमरे में अपना ज्यादातर समय बिताने वाली शांति देवी किसी काम से बाहर निकलीं।
कुछ मिनट बाद ही कमरे की छत और दीवारें गिर गई। इस हादसे में कमरे में रखा सारा सामान दब गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोग जुटे गए और नगर निगम को भी हादसे की जानकारी दी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments