उदयपुर में एक मगरमच्छ ने महिला का शिकार कर लिया। मगरमच्छ महिला को पानी में खींचते हुए ले गया। इसके बाद सिविल डिफेंस की टीम महिला की तलाश मे जुटी है। शव बाहर निकाल लिया गया है। घटना हिरण मगरी थाना क्षेत्र की है।
थानाधिकारी भरत योगी ने बताया- घटना झामर कोटड़ा ग्राम पंचायत के पारोला गांव की है। जहां महिला तालाब किनारे कपड़े धो रही थी। तभी तालाब में से अचानक मगरमच्छ बाहर आया। महिला को खींचकर पानी में ले गया। महिला की पहचान प्यारी बाई (34) के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर पुलिस तैनात है। सिविल डिफेंस की टीम महिला के शव को तलाशने में जुटी है।
प्यारी बाई जंगल में सुबह अपनी 12 साल की बेटी को साथ लेकर बकरी चराने के लिए गई थी। घटना दोपहर करीब 3 बजे की है। इस दौरान तालाब किनारे हाथ-पैर और कपड़े धोने के लिए गई। तभी अचानक मगरमच्छ ने उस पर अटैक कर दिया। महिला ने अपनी बच्ची को दूर कर दिया। बच्ची को दूर करने का प्रयास करते वक्त ही मगरमच्छ ने महिला को पीछे पकड़ लिया। मुंह से खींचता हुआ उसे तालाब में ले गया। बच्ची जोर-जोर से चिल्लाने लगी। तभी कुछ गांव के लोग मौके पर पहुंचे और घटना का पता लगा।

घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए हैं।
घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत
जानकारी अनुसार तालाब के आसपास का एरिया बागदड़ नेचर पार्क में आता है। संभावना है कि नेचर पार्क से यह मगरमच्छ आया। घटना के बाद तालाब के आसपास बड़ी संख्या में ग्रामीणों को जमावड़ा हो लग गया। साथ ही इस घटना से दहशत का माहौल भी बन गया है।

घटना उदयपुर की झामर कोटड़ा ग्राम पंचायत के पारोला गांव के तलाब पर हुई।

घटना के बाद महिला का शव मिला। जिसके शरीर का कुछ हिस्सा मगरमच्छ खा गया।

बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments