![]()
अजमेर के अलवर गेट थाना क्षेत्र में महिला से 6 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। महिला को ठगों ने पति का दोस्त बनकर पेनल्टी जमा करवाने और पुलिस का डर दिखा कर विभिन्न ट्रांजैक्शन के जरिए लाखों रुपए हड़प लिए। पीड़ित महिला की ओर से अलवर गेट थाने में इसकी
अलवर गेट थाना पुलिस के अनुसार आम का तालाब मदार निवासी मीना बैरवा की ओर से मुकदमा दर्ज करवाया गया है। महिला ने बताया कि उसकी इंस्टाग्राम पर एक व्यक्ति से पहचान हुई थी। जिसे खुद को डॉक्टर शिवा और उसके पति का दोस्त बताया कर बातचीत की थी। पति की मौत होने के कारण वह उससे भावनात्मक रूप से बातचीत करता था।
पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि एक दिन युवक का कॉल आया और उसने कहा कि वह भारत आ रहा है, उनके लिए कुछ सामान लेकर आया है। थोड़ी देर बाद वापस फोन आया और कहां की उसके पास डॉलर में राशि होने के कारण पुलिस ने उसे पकड़ लिया। अगर वह पेनल्टी भर देगा तो उसे छोड़ देंगे। झांसे में लेकर करीब 113000 ट्रांसफर करवा लिए।
पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि दूसरे दिन एक दूसरे नंबर से कॉल आया और कॉलर ने कहा कि जो राशि भेजी गई उसकी वजह से फ्रॉड के घेरे में हो और आपके घर कभी भी पुलिस आ सकती है। पुलिस से बचने के लिए अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिए लाखों रुपए हड़प लिए। ठगों ने 6 लाख रुपए की राशि हड़प। महिला ने अपने भाई को बताया और तुरंत मामले की शिकायत अलवर गेट थाने में दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments