जोधपुर से मुंबई तक की यात्रा करने वालों के लिए राहत की खबर है, क्योंकि रेलवे ने त्योहारी सीजन में अतिरिक्त यात्री भार को देखते हुए भगत की कोठी-बांद्रा टर्मिनस-भगत की कोठी एक्सप्रेस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन में एक्स्ट्रा कोच का इंतजाम किया है। उत्तर पश्
डीआरएम त्रिपाठी के अनुसार

ट्रेन संख्या 04827/04828 भगत की कोठी (जोधपुर)-बांद्रा टर्मिनस-भगत की कोठी (जोधपुर) साप्ताहिक स्पेशल में यह बढ़ोतरी की गई है। भगत की कोठी से यह ट्रेन 27 सितंबर को और बांद्रा टर्मिनस से 28 सितंबर को बढ़े हुए डिब्बों के साथ संचालित होगी।

3 एसी और 2 स्लीपर कोच एक्स्ट्रा
रेलवे ने इस ट्रेन में कुल 5 अतिरिक्त डिब्बे जोड़े हैं, जिसमें 3 थर्ड एसी और 2 द्वितीय शयनयान श्रेणी के डिब्बे शामिल हैं। यह व्यवस्था अस्थायी तौर पर की जा रही है ताकि अधिक से अधिक यात्री इस ट्रेन का लाभ उठा सकें। यह पहल यात्रियों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद साबित होगी, क्योंकि जोधपुर-मुंबई रूट पर हमेशा भारी यात्री भीड़ रहती है। अतिरिक्त डिब्बों से न केवल अधिक यात्रियों को यात्रा की सुविधा मिलेगी बल्कि आरामदायक यात्रा भी सुनिश्चित होगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments