जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में आयोजित जूडो में असनावर के खिलाड़ियों का दबदबा रहा।
झालावाड़ के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल असनावर में 69वीं जिला स्तरीय माध्यमिक/उच्च माध्यमिक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन जूडो प्रतियोगिता आयोजित की गई।

प्रधानाचार्य गायत्री शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय के साथ प्रतियोगिता की शुरुआत की।
17 वर्ष आयु वर्ग में 40 किलो भार श्रेणी में मनोहरथाना के हरि ओम ने जीत हासिल की। असनावर के खिलाड़ियों ने 45 किलो, 50 किलो और 73 किलो वर्ग में सफलता प्राप्त की। 60 किलो वर्ग में चुरेलिया के खिलाड़ी विजयी रहे।
19 वर्ष आयु वर्ग में असनावर के प्रतिभागियों ने 45 किलो, 60 किलो और 66 किलो वर्ग में जीत दर्ज की। तीतरवासा के खिलाड़ी ने 50 किलो वर्ग में, जबकि अकतासा के खिलाड़ियों ने 55 किलो और 81 किलो वर्ग में विजय प्राप्त की।
प्रधानाचार्य गायत्री शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय के साथ प्रतियोगिता की शुरुआत की। प्रतियोगिता में भजनलाल मुख्य निर्णायक थे। सुरेश कुमार खेड़िया और सुनील कुमार खटीक मुख्य चयनकर्ता की भूमिका में रहे। नरेश पुनिया ने रेफरी की जिम्मेदारी संभाली। स्कूल स्टाफ और छात्रों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रधानाचार्या ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments