☜ Click Here to Star Rating



प्रतापगढ़ पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चेक बाउंस के मामले में 5 साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान विनोद कुमार सेन के रूप में हुई है। वो राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के भिरानी थाना क्षेत्र के शिवदानपुरा

.

जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देश पर ये कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक परबत सिंह और पुलिस उप अधीक्षक गजेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में थानाधिकारी दीपक कुमार पुनि के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था।

आरोपी विनोद कुमार के खिलाफ न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रतापगढ़ की अदालत में केस नंबर 471/2020 के तहत धारा 138 एनआई एक्ट का मामला दर्ज था। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों की मदद से हरियाणा-पंजाब बॉर्डर के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया। विनोद कुमार की उम्र 36 साल है और वो टाटा उर्फ ताराचंद सेन का बेटा है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading