![]()
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) कोटपूतली ने पाना देवी महिला कॉलेज में नई इकाई का गठन किया। इस अवसर पर एबीवीपी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पवन गुर्जर ने कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों से अवगत कराया।
पवन गुर्जर ने बताया कि 1949 में स्थापित एबीवीपी आज 60 लाख से अधिक कार्यकर्ताओं के साथ विश्व का सबसे बड़ा विद्यार्थी संगठन है। संगठन का मुख्य उद्देश्य राष्ट्र का पुनर्निर्माण और समाज सेवा की भावना को बढ़ावा देना है।
जिला संयोजक सचिन भरगढ़ ने कहा-कोटपूतली में एबीवीपी की सदस्यता बढ़ाने के लिए नियमित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। नई इकाई में टीना शर्मा को अध्यक्ष और निर्मला योगी को सचिव नियुक्त किया गया। संतोष गुर्जर, धन्वंतरि आर्य और तनीषा को उपाध्यक्ष बनाया गया। सीमा सैनी, कविता शर्मा और कोमल को सह-सचिव की जिम्मेदारी दी गई।
इकाई अध्यक्ष टीना शर्मा ने कहा कि एबीवीपी विद्यार्थी हितों और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। इकाई सचिव निर्मला योगी ने युवाओं से स्वामी विवेकानंद के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने युवा शक्ति के माध्यम से भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments