☜ Click Here to Star Rating


उदयपुर में एक महिला की मौत के बाद मौताणे की मांग को लेकर पीहर पक्ष के 30 से 40 लोगों ने 4 घरों आग लगा दी। पीहर पक्ष के लोग कुल्हाड़ी, लाठी, बंदूक सहित कई तरह के हथियार लेकर पहुंचे और हमला बोल दिया। महिला के पति के परिवार के घरों में घुसकर पहले तोड़फो

.

घटना बेकरिया थाना क्षेत्र के जाबुआ खुना गांव में देर रात करीब 11 बजे की है। इसके बाद सुबह तक दहशत का माहौल बना रहा। सूचना पर बेकरिया थानाधिकारी उत्तमसिंह मेड़तिया जाब्ते के साथ पहुंचे और घटना की जानकारी ली। घटना स्थल के आसपास पुलिस जाब्ता तैनात है।

उदयपुर के बेकरिया थाना क्षेत्र में मौताणे की मांग को लेकर 30 से 40 लोगों ने पीहर पक्ष के 4 घरों में अचानक धावा बोला और घरों को आग के हवाले कर दिया।

उदयपुर के बेकरिया थाना क्षेत्र में मौताणे की मांग को लेकर 30 से 40 लोगों ने पीहर पक्ष के 4 घरों में अचानक धावा बोला और घरों को आग के हवाले कर दिया।

11 आरोपी गिरफ्तार, गांव में दहशत का माहौल

थानाधिकारी उत्तमसिंह ने बताया- घटना में 4 केलूपोश घर जले हैं। इनके अंदर रखा राशन, कपड़े आदि सामान भी जल गया। वारदात को अंजाम देने वाले 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।

महिला की मौत पर मौताणे की मांग पुलिस के अनुसार मामला एक महिला की मौत से जुड़ा है। 5 सितंबर 2025 को जाबुआ खुना निवासी सोमा गरासिया की पत्नी भूरी बाई गरासिया घास लेने गई थी। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजन उसकी तलाश में निकले। बाद में महिला जंगल में बेहोश हालात में पड़ी मिली। यहां से परिजन उसे निजी वाहन से बेकरिया हॉस्पिटल लाए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। महिला की मौत के बाद पीहर पक्ष ने मौताणे की मांग करते हुए घटना को अंजाम दिया।

पति बोला- 1.50 लाख रुपए मौताणे की मांग कर रहे थे

मृतका के पति सोमाराम ने बताया- उसकी पत्नी भूरी बाई का पीहर सिरोही में है। पत्नी लंबे समय से सांस की बीमारी से पीड़ित थी। एक महीने पहले खेत में काम करते हुए बेहोश होकर गिर गई। मैं मौके पर पहुंचा तो पत्नी को तुरंत बेकरिया हॉस्पिटल भर्ती कराया। उसी वक्त पीहर पक्ष वालों को भी मौके पर बुलाया गया था। हॉस्पिटल में डॉक्टर ने पत्नी को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पीहर पक्ष मौताणे की मांग पर अड़ गया। 1.50 लाख रुपए की मांग करने लगा। जो पूरी तरह से अनैतिक थी।

कुल्हाड़ी, बंदूक, लाठी लेकर हमला करने आए थे

मृतक के पति ने बताया- पीहर पक्ष के लोग कुल्हाड़ी, लाठी, बंदूक सहित कई तरह के हथियार लेकर पहुंचे और हमला बोल दिया। डर की वजह से घर में मौजूद पूरा परिवार जंगल की तरफ भाग गया। पीहर पक्ष के लोगों ने घर में तोड़फोड़ की और कई सामान चुराकर ले गए। फिर घर में आग लगा दी। घर में रखे गेहूं और मक्के से भरे कट्टे जल गए। परिवार को भारी नुकसान हुआ।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading