☜ Click Here to Star Rating


इंटरनेशनल ब्यूटी पेजेंट ‘दीवालिशियस मिसेज इण्डिया यूनिवर्स-2025’ का फिनाले जयपुर में आयोजित होगा।

इंटरनेशनल ब्यूटी पेजेंट ‘दीवालिशियस मिसेज इण्डिया यूनिवर्स-2025’ का फिनाले जयपुर में आयोजित होगा। इस ब्यूटी पेजेंट की चार दिवसीय ग्रूमिंग वर्कशॉप गुरुवार को निर्माण नगर स्थित कुड़की हाउस में शुरू हुई, जहां देश भर से चयनित 26 फाइनलिस्ट्स को मुंबई से आ

.

यहां मॉडल्स के हैरिटेज थीम पर फोटोशूट के साथ ही सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर सुरभि गुप्ता ने सिग्नेचर एवं न्यूमरोलॉजी और फैशन स्टाइलिस्ट प्रिया भागवानी ने कलर और बॉडी शेप एनालिसिस और स्टाइलिंग टिप्स भी दिए। कुड़की हाउस के एमडी हर्षवर्धन सिंह ने गर्ल्स को कॉन्फिडेंस के साथ ही ओवर ऑल कम्यूनिकेशन बेहतर करने के बारे में बताया।

26 फाइनलिस्ट्स को मुंबई से आए मशहूर ग्रूमिंग एक्सपर्ट संदीप धर्मा के डायरेक्शन में फिनाले शो के लिए तैयार किया जा रहा है।

26 फाइनलिस्ट्स को मुंबई से आए मशहूर ग्रूमिंग एक्सपर्ट संदीप धर्मा के डायरेक्शन में फिनाले शो के लिए तैयार किया जा रहा है।

आर्गेनाइजेशन के सीईओ नरेश मदान ने कहा कि सौंदर्य प्रतियोगिताओं में किसी भी पार्टिसिपेंट के लिए आत्मविश्वास से भरपूर होना उनके सफल होने के लिए आवश्यक है। ग्रूमिंग वर्कशॉप में एक्सपर्ट्स न केवल फाइनलिस्ट को शारीरिक रूप से निखारते हैं, बल्कि उनमें आत्मविश्वास जगाकर रैम्प पर परफॉर्मेंस और कम्युनिकेशन को भी मजबूत करते हैं ताकि हर मॉडल शो में स्वयं को संपूर्ण रूप से पेश कर सके।

इस ब्यूटी पेजेंट की चार दिवसीय ग्रूमिंग वर्कशॉप गुरुवार को निर्माण नगर स्थित कुड़की हाउस में शुरू हुई।

इस ब्यूटी पेजेंट की चार दिवसीय ग्रूमिंग वर्कशॉप गुरुवार को निर्माण नगर स्थित कुड़की हाउस में शुरू हुई।

राजस्थान स्टेट हैड गौरव प्रताप सिंह ने बताया कि 21 सितम्बर को कुड़की हाउस में ब्यूटी पेजेंट ‘दीवालिशियस मिसेज इण्डिया यूनिवर्स-2025’ का फिनाले शो होगा, जिसमें विभिन्न राउंड्स में मॉडल्स की कैटवॉक के साथ ही खिताब विजेताओं की क्राउनिंग सेरेमनी भी होगी। इस दौरान देश भर की ख्यातनाम सुंदरियों के बीच कड़े मुकाबले में टॉप पर पहुंची 10 पार्टिसिपेंट्स को क्राउन पहनाने के साथ ही टाइटल्स, गिफ्ट हैंपर्स भेंट कर सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर दीवालिशियस मिसेज यूनिवर्स आर्गेनाइजेशन की ओर से 3 नए इंटरनेशनल ब्यूटी कॉन्टेस्ट भी लॉन्च किए जाएंगे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading