![]()
राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (RSCERT) द्वारा तैयार की गई कक्षा 5वीं की पुस्तक में वीरांगना कालीबाई कलासुआ से जुड़े पाठ को हटाए जाने के विरोध में रविवार को एबीवीपी की ओर से जोरदार प्रदर्शन किया गया। बड़ी संख्या में एबीवीपी से जुड़े युवा
सदस्यों ने “कालीबाई अमर रहे” और “इतिहास से छेड़छाड़ बंद करो” जैसे नारे लगाए। साथ ही टायर जलाकर विरोध-प्रदर्शन किया। एबीवीपी महानगर मंत्री पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि वीरांगना कालीबाई का बलिदान शिक्षा और देशभक्ति की अमूल्य मिसाल है। विद्यार्थियों को उनका त्याग और साहस जानना चाहिए, ताकि उनमें देश के प्रति प्रेम और त्याग की भावना जागृत हो।
इस पाठ को हटाना इतिहास और भविष्य — दोनों के साथ अन्याय है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एबीवीपी ने चेतावनी भी दी कि यदि इस निर्णय को वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान अभिषेक मेहता, अंशुल शर्मा, पार्थ दीक्षित, तुषार वाघेला, विकास चौधरी, विरेंद्र मेघवाल, हर्ष राजपुरोहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments