![]()
डीग में सिंचाई करते समय करंट लगने से किसान की मौत।
डीग जिले के जनूथर थाना क्षेत्र के गांव जटोली थून में एक दर्दनाक घटना सामने आई। गुरुवार की रात 10 बजे खेत में सिंचाई के दौरान करंट लगने से किसान महावीर (40) की मौत हो गई।
घटना के समय महावीर अपने चाचा कन्हैया के साथ खेत पर पानी लगाने गए थे। महावीर ने जैसे ही मोटर का प्लग लगाया, उसमें करंट आ गया और वह अचेत हो गए। परिजन तुरंत उन्हें डीग अस्पताल ले गए।
चिकित्सा प्रभारी डॉ. गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि जब मरीज को अस्पताल लाया गया, तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
महावीर खेती करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके तीन बच्चे हैं, जिनकी उम्र 13, 14 और 15 साल है। सभी बच्चे स्कूल में पढ़ते हैं। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments