कलेक्टर कमर चौधरी और एसपी दिगंत आंनद ने पूजा पाठ कर किया ध्वजारोहण।
भरतपुर की जसवंत प्रदर्शनी आज 106 साल हो चुकी है। आज कलेक्टर कमर चौधरी और एसपी दिगंत आनंद ने पूरे विधि विधान के साथ पूजा पाठ कर ऐतिहासिक जसवंत प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। जसवंत प्रदर्शनी की शुरुआत महाराजा किशन सिंह ने अपने दादा महाराजा जसवंत सिंह की या

जसवंत प्रदर्शनी की शुरुआत के लिए कलेक्टर और एसपी ने पूरे विधि विधान के साथ कि पूजा अर्चना।
6 अक्टूबर तक जसवंत प्रदर्शनी
जसवंत प्रदर्शनी 6 अक्टूबर तक लगाई जाएगी। मेले में देश के अलग-अलग राज्यों से व्यापारी यहां दुकानें लगाएंगे। इसके साथ ही मेले में झूले, सर्कस, मौत का कुआं सहित मनोरंजन के साधन भी मौजूद रहेंगे। मेले में सिक्योरिटी के लिए पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। साथ ही सीसीटीवी कैमरों में भी मेले में आने जाने वाले लोगों पर नजर रखी जाएगी।

प्रशासन के अधिकारी और व्यापारी रहे जसवंत प्रदर्शनी के शुभारंभ के कार्यक्रम में मौजूद।
कलेक्टर और एसपी ने की पूजा अर्चना
मेले के शुभारंभ के लिए कलेक्टर कमर चौधरी और एसपी दिगंत आनंद ने पूरे विधि विधान के साथ पूजा पाठ की, इस दौरान प्रशासन के कई अधिकारी और पशुपालन विभाग के अधिकारी और व्यापारी मौजूद रहे। ध्वजारोहण कर जसवंत प्रदर्शनी की शुरुआत की गई। यह प्रदर्शनी पशु पालन विभाग द्वारा नुमाइश मैदान में लगाई जाती है।

कलेक्टर कमर चौधरी ने फीता काटकर किया जसवंत प्रदर्शनी का शुभारंभ।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments