![]()
कोटा जिला क्रिकेट संघ की नई कार्यकारिणी घोषित।
कोटा में लंबे समय बाद जिला क्रिकेट संघ की नई कार्यकारिणी की घोषणा हुई। जिसमें अध्यक्ष मनोज शर्मा, सचिव सत्यप्रकाश शर्मा, कोषाध्यक्ष, सुरेश आनंद नीटू बनें। नई टीम के सभी 18 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए है। RCA प्रतिनिधि अभिनव जैन व जिला खेल अधिकारी व
बता दें एडहॉक कमेटी द्वारा चुनाव घोषित करने पर अमीन पठान व वर्तमान कार्यकारिणी ने अतिरिक्त मुख्य सचिव खेल (अपीलीय अधिकारी) के यहां चुनौती दी थी। वहां सुनवाई नहीं होने से यह लोग हाईकोर्ट पहुंच गए थे।
अमीन पठान व कोटा जिला क्रिकेट एसोसिएशन की याचिका को हाईकोर्ट ने निस्तारित करते हुए कोटा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के चुनाव पर लगी रोक को हटा दिया था। अपीलीय अधिकारी को निर्देश दिए थे कि एडहॉक कमेटी के गठन के खिलाफ लंबित अपील जब तक तय नहीं हो जाती तब तक चुनाव परिणाम जारी नही किया जाए।
चुनाव अधिकारी एडवोकेट रितेश मेवाड़ा ने बताया कि एडहॉक कमेटी के तत्वावधान में जिला क्रिकेट संघ के चुनाव हुए थे। इस चुनाव को हाईकोर्ट में चुनौती देते हुए याचिका दायर की गई थी। हाईकोर्ट ने क्रिकेट एसोसिएशन के चुनाव से रोक हटाई। 5 अगस्त को डिप्टी रजिस्ट्रार ने चुनाव परिणाम जारी करने की अनुमति दी। आज सील बंद लिफाफों को खोला है। सभी 18 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments