![]()
शहर के बासन गेट इलाके की सड़कों पर भरा पानी।
भरतपुर में सुबह से रिमझिम बारिश का दौर जारी है। शहर के कई निचले इलाकों में पानी भर गया था। जिससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी आ रही है। मौसम विभाग ने पहले ही बारिश की चेतावनी दी थी। जिसके बाद सुबह करीब 6 बजे से बारिश का दौर जारी हो गया है। लगात
बात करें आसपास के बांधों की तो, बांधों का पानी आसपास आने वाले गांवों तक पहुंच चुका है। कई गांवों के रास्तों पर पानी भर चुका है। जिससे लोगों को आने जाने में काफी परेशानी आ रही है। लगातार हो रही बारिश के बाद मौसम में ठंडक तो बढ़ी है। कल भी सुबह से ही धूप नहीं निकली थी। शाम के समय बादल छाए और रिमझिम बारिश हो गई। जिससे रात को मौसम में ठंडक रही।
बांध बारैठा और कौंधनी बांध पानी से लबालब हो चुके हैं। साथ ही गंभीर नदी में भी पानी चल रहा है। प्रशासन लगातार अपील कर रहा है कि लोग जलभराव के क्षेत्रों में न जाए। उसके बाद भी लोग जलभराव के क्षेत्रों में जाकर नहा रहे हैं।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments