पाली पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल हरीश की मृतक पत्नी पूजा। जो चित्तौड़गढ़ के राशमी SDM ऑफिस में स्टेनोग्राफर लगी हुई थी। 2 अगस्त को पाली में उसका शव फंदे पर लटका मिला था।
पाली में कॉन्स्टेबल की 27 साल की स्टेनोग्राफर पत्नी के शव फंदे पर लटकने के मामले में नया मोड आ गया है। शनिवार रात करीब 10 बजे मृतका के पीहर पक्ष के लोग पाली पहुंचे।उन्होंने पाली पुलिस लाइन में तैनात मृतका के पति कॉन्स्टेबल हरीश और उसके परिवार पर गंभी

इसे फंदे पर लटका मिला था स्टेनोग्राफर पूजा का शव।
इंस्टाग्राम पर हुई थी दोनों की दोस्ती मृतका पूजा की बड़ी बहन ममता ने कहा कि उसकी छोटी बहन पूजा (27) पुत्र रामचंद्र निवासी श्री करणपुर (श्रीगंगानगर) की रहने वाली है। वह पढ़ाई में होशियार थी। उसने Msc तक की पढ़ाई की थी। और करीब तीन साल पहले सरकारी नौकरी में लगी थी। वर्तमान में वह चित्तौड़गढ़ के राशमी SDM ऑफिस में स्टेनोग्राफर लगी हुई थी। उसका पति कॉन्स्टेबल हरीश श्रीगंगानगर जिले के दोओ गांव का रहने वाला था। पूजा की हरीश से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई। दोनों ने शादी का फैसला किया और परिवार को अपनी इच्छा बताई। इस पर 15 दिसम्बर 2024 को दोनों की शादी की। आरोप है कि उस समय उन्होंने दहेज नहीं दिया बोला कि बच्चा होने पर देंगे। क्योंकि पहले उसका परिवार इस शादी से राजी नहीं था।

पाली के बांगड़ हॉस्पिटल चौकी के बाहर शनिवार रात को रिपोर्ट लिखते हुए मृतका के परिजन।
मृतका के पति पर लगाए गई गंभीर आरोप मृतका पूजा की बहन ममता ने मृतका के पति हरीश पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा घटना स्थल पर जिस तरह पूजा की बॉडी लटकी मिली है उसे देखकर लगता है कि उसे मार कर लटकाया गया है। क्योंकि छत की ऊंचाई ज्यादा है। उनका यह भी आरोप था कि करीब शनिवार सुबह करीब नौ बजे पूजा की उससे बात हुई थी। फिर साढ़े नौ बजे कॉल आता है कि पूजा ने सुसाइड कर लिया। पूजा एक पढ़ी-लिखी सरकारी नौकरी करने वाली लड़की थी वही सुसाइड नहीं कर सकती। उनका यह भी आरोप था कि हरीश पूजा से मिलने नहीं जाता था पूजा ही हरीश से मिलने आती थी। इसके साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि शादी के बाद दोनों के बीच सबकुछ सामान्य नहीं चल रहा था। वे पूजा जब आती थी तो हरीश नाइट ड्यूटी पर चला जाता था। पूजा जिस कमरे में फंदे पर लटकी मिली वह कमरा भी अंदर से लॉक नहीं था।

कॉन्स्टेबल हरीश की स्टेनोग्राफर मृतका पत्नी पूजा।
यह है मामला बता दे कि पाली पुलिस लाइन में तैनात कॉन्स्टेबल हरीश पुलिस लाइन के सामने राजीव कॉलोनी में किराए के मकान में रहता है। उसकी पत्नी पूजा चित्तौड़गढ़ के राशमी SDM ऑफिस में स्टेनोग्राफर लगी हुई थी। जो रविवार को पाली आई हुई थी। 02 अगस्त 2025 की सुबह हरीश सब्जी लेने गया था और घर पर पूजा अकेली थी। वापस लौटा तो पूजा का शव फंदे पर लटका मिला था। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतका के परिजनों को दी। उन्होंने खुद के आने के बाद ही बॉडी को फंद से उतारने का निवेदन किया। ऐसे में जब शनिवार देर शाम को मृतका के पीहर पक्ष के लोग पाली पहुंचे और बॉडी को देखा उसके बाद ही बॉडी को पुलिस ने फंदे से उतारकर बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंची और मॉर्च्युरी में रखवाया।
मेडिकल बोर्ड से होगा पोस्टमॉर्टम पूजा और हरीश की शादी हुए अभी एक साल भी नहीं हुआ था। दोनों ने अपनी मर्जी से 15 दिसम्बर 2025 को शादी की थी। आज रविवार को एसडीएम की मौजूदगी में पूजा की बॉडी का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments