☜ Click Here to Star Rating



बीसलपुर बांध से रविवार को दो हीं गेटों से पानी निकासी की जा रही है । तीसरा गेट आज सुबह 6 बजे बंद कर दिया।

टोंक के बीसलपुर बांध में पानी की आवक एक बार फिर कम पड़ने से एक दिन बाद ही रविवार सुबह फिर से तीसरा गेट बंद कर दिया है। आज सुबह 6 बजे से पहले की तरह 2 गेटों को एक- एक मीटर खोलकर 12020 क्यूसेक पानी की निकासी बनास नदी में की जा रही है।

.

अभी गेट नंबर 9,10 खुले हुए हैं। आज सुबह गेट नंबर 11 को पूरी तरह बंद कर दिया है।

दो दिन से पानी की आवक कम

बीसलपुर बांध परियोजना के XEN मनीष बंसल ने बताया- पानी की आवक दो दिन से बांध में कम होती जा रही है। आगे भी पानी की आवक के हिसाब से बांध के गेटों को कम- ज्यादा खोला जा सकता है। गेटों की संख्या भी घटाई- बढ़ाई जा सकेगी।

कब-क्या फैसला लिया

  • 24 जुलाई को बीसलपुर बांध फुल भरने पर शाम 4.55 बजे इसका एक गेट 10 नंबर को एक मीटर खोलकर प्रति सेकेंड 6010 क्यूसेक पानी की निकासी की थी। फिर बांध में पानी की आवक बढ़ने से 27 जुलाई सुबह करीब 7 बजे बांध का दूसरा गेट नंबर 11 को एक मीटर खोला गया। उस समय गेट नंबर दस को 2 मीटर खोल रखा था। फिर बांध में पानी की आवक बढ़ने से उसी रात करीब 8 बजे दो गेट नंबर 9 और 12 को दो – दो मीटर खोल कर पानी निकासी बढ़ाई गई। उस समय सभी चारों गेटों से प्रति सेकेंड 48 हजार 80 क्यूसेक पानी बनास बनास नदी में छोड़ा जा रहा था। इस दौरान बांध में पानी की आवक फिर बढ़ने से एक घंटे बाद ही रात करीब 9 बजे बांध के दो गेट नंबर 8 और 13 को एक- एक मीटर खोलकर फिर पानी निकासी बढ़ाई गई। उस समय इन सभी 6 गेटों से इस सीजन के अभी तक में सबसे ज्यादा प्रति सेकेंड 72 हजार 120 क्यूसेक पानी की निकासी बांध में से बनास नदी में की गई ।
  • 28 जुलाई को सुबह करीब 8 बजे बांध में पानी की आवक थोड़ी कम पड़ने से गेट नंबर 10 और 11 को 3-3 मीटर की बजाय 1-1 मीटर कम करके इन्हे दो-दो मीटर ही खोलकर पानी की निकासी कम की गई। उस् समय सभी 6 गेटों से प्रति सेकंड 60 हजार 100 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही थी।
  • 29 जुलाई सुबह 6 बजे पानी की आवक बढ़ने से गेट नंबर 10 और 11 को फिर से 3-3 मीटर खोलकर पानी निकासी बढ़ाई गई। फिर बांध से इन सभी 6 गेटों से प्रति सेकेंड 72 हजार 120 क्यूसेक पानी की निकासी की गई।
  • 30 जुलाई सुबह 6 बजे फिर बांध में पानी की आवक कम पड़ने से गेट नंबर 8, 12 और 13 को पूरी तरह बंद कर दिया। फिर गेट नंबर 9,10,11 को एक एक मीटर खोलकर 18 हजार 30 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही थी। 31 जुलाई को पानी की आवक बढ़ने से गेट नंबर 10 एक को एक मीटर से बढ़ाकर दो मीटर खोला गया। उसके बाद इन सभी तीनों गेटों से प्रति सेकंड 24040 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही थी।
  • 1 अगस्त को पानी की आवक बढ़ने से सुबह एक और गेट नंबर 8 को खोला गया। सभी चारो गेट 8,9,10,11 को दो दो मीटर खोलकर प्रति सेकंड 48 हजार 80 क्यूसेक पानी की निकासी बनास नदी में की गई। लेकिन यह व्यवस्था ज्यादा दिन नहीं चली।
  • 2 अगस्त को बांध में पानी की आवक कम पड़ने से गेट नंबर 8 को सुबह 6 बजे फिर से बंद कर दिया गया।
  • 3 अगस्त को बांध में पानी की आवक कम पड़ने से अब गेट नंबर 11 को भी सुबह 6 बजे बंद कर दिया है। अब पहले की तरह तीन गेट नंबर 9, 10 को एक-एक मीटर खोलकर 12020 क्यूसेक पानी प्रति सेकेंड बनास नदी में छोड़ा जा रहा है।

बारिश का दौर थमा

जिला मुख्यालय समेत जिले भर में दो-तीन दिन से बारिश का दौर थमा हुआ है। रविवार को भी बारिश होने के आसार नजर नहीं आ रहे है। आज हल्के बादल नजर आ रहे है। सूर्य निकला हुआ है। इससे तापमान भी बढ़ने के आसार है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading