![]()
जिला परिषद जोधपुर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष कुमार मिश्रा ने महात्मा गांधी नरेगा योजना और कन्वर्जेंस के तहत वर्ष 2025-26 की वार्षिक कार्य योजना को मंजूरी दी है। उन्होंने कुल 29 कार्यों के लिए 412.66 लाख रुपए की वित्तीय स्वीकृति जारी की है। इन का
आशीष कुमार मिश्रा ने बताया कि पंचायत समिति फलोदी की ग्राम पंचायत जुनेजों की ढाणी में 3 कार्यों के लिए 39.18 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। पंचायत समिति भोपालगढ़ की ग्राम पंचायत मिंडोली एवं रूदिया में मॉडल तालाब निर्माण के लिए 35.92 लाख रुपए मंजूर किए गए हैं।
पंचायत समिति बिलाड़ा की ग्राम पंचायत खारिया मीठापुर में तालाब खुदाई के 3 कार्यों के लिए 29.80 लाख रुपए दिए जाएंगे। पंचायत समिति पीपाड़ शहर की ग्राम पंचायत खारिया अनावास में 3 नाड़ी खुदाई कार्यों के लिए 40.88 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई है।
इसी प्रकार, ग्राम पंचायत जंभेश्वर में पाबूजी नाड़ी, हिमटाणी नाड़ी एवं अमराला नाड़ी खुदाई कार्यों के लिए 44.28 लाख रुपए, पंचायत समिति बाप की ग्राम पंचायत रावरा में नाड़ी एवं तालाब डीसल्टिंग कार्य के लिए 45.00 लाख रुपए, पंचायत समिति मंडोर की ग्राम पंचायत थबुकड़ा में चैनल निर्माण के 4 कार्यों के लिए 58.90 लाख रुपए और पंचायत समिति बापिणी की ग्राम पंचायत निंबो का तालाब में नाड़ी खुदाई के 3 कार्यों के लिए 44.97 लाख रुपए मंजूर किए गए हैं।
पंचायत समिति तिंवरी में ग्राम पंचायत खुडियाला में मेडबंदी कार्य के लिए 13.48 लाख रुपए, पंचायत समिति बालेसर की ग्राम पंचायत गोपालसर में 2 नाड़ी खुदाई कार्यों के लिए 20.90 लाख रुपये और पंचायत समिति धवा की ग्राम पंचायत बडलिया में गुलिया नाड़ा खुदाई, खाई फेंसिंग एवं चैनल सफाई कार्यों के लिए 39.35 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments