![]()
बीकानेर| सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के निश्चेतन विभाग के अंतर्गत तीन दिवसीय राजस्थान सोसाइटी ऑफ़ एनेस्थिसियोलॉजिस्ट के 26वें वार्षिक अधिवेशन का शुभारंभ शुक्रवार को विभिन्न विषयों पर कार्यशालाओं के आयोजन के साथ हुआ। आयोजन अध्यक्ष डॉ. कांता भाटी ने बताया
सचिव डॉ. सोनाली धवन एवं डॉ. कीवी मंतन में बताया कि ट्रॉमा एबीसीडी वर्कशॉप में डॉ. बबीता गुप्ता, के निर्देशन में ट्रॉमा मरीज़ की देखभाल की बारीकियों को प्रतिभागियों ने समझा। कार्यशाला में डॉ. घनश्याम एवं डॉ. सादिक ने नर्व ब्लॉक की नवीनतम एवं एडवांस तकनीकों को वॉलंटियर्स की स्कैनिंग हैंड्स ऑन रूप से करके समझाया। एम्स जोधपुर के डॉ. निखिल कोठारी और डॉ. प्रशांत सिरोहिया ने प्रतिभागियों को नवीनतम उपचार एवं निदान की तकनीकों से रूबरू करवाया। चीफ चेयरपर्सन डॉ. अनीता पारीक ने बताया कि आगामी दो दिनों में देश विदेश से विषय विशेषज्ञ द्वारा अनुभव ज्ञान एवं कौशल को प्रतिभागियों के साथ साझा करेंगे।
राजस्थान सोसाइटी ऑफ़ एनेस्थिसियोलॉजिस्ट की 26वीं वार्षिक कॉन्फ्रैन्स में 300 से अधिक विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न पेपर एवं पोस्टर और अवार्ड पेपर प्रस्तुत किए जाएंगे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments