जिले की प्रभारी सचिव ने शुक्रवार को जलभराव का जायजा लिया। उन्होंने संवेदनशीलता से राहत कार्यों के निर्देश दिए। इसके अलावा अधिकारियों से सहकार सदस्यता, शहर एवं गांव चलो अभियान की सफलता सुनिश्चित करने को कहा।
प्रभारी सचिव शुचि त्यागी ने मलाह, श्योराना गाँव, बीडीए, नगर निगम क्षेत्रों का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने खेतों में जलभराव से हुए नुकसान का आंकलन किया और ग्रामीणों से उनकी समस्याओं को जाना। उन्होंने जल संसाधन विभाग के अधिशाषी अभियंता से रामनगर दोमोरा कैनाल, अजान बांध और गंभीर नदी में पानी की स्थिति पर विस्तृत फीडबैक लिया। उन्होंने जोर देकर कहा शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से जल निकासी और राहत कार्यों को पूर्ण सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ अंजाम दें। ई-गिरदावरी में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पशुधन हानि का आंकलन करने एवं पशुओं की बीमारियों को रोकने के लिए टीकाकरण एवं चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करवाने को कहा। उन्होंने शहर चलो अभियान का प्रचार प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिले में 2 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक सहकार सदस्यता अभियान भी संचालित किया जाएगा।
इधर, डीग को पर्यटन मानचित्र पर गोल्डन ट्रैंगल से जोड़ने और जिले के पंच गौरव को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में बड़े कदम उठाए जा रहे हैं। शुक्रवार को डीग पंचायत समिति सभागार में प्रभारी सचिव डीग वे सरवण कुमार की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय बैठक में गांव चलो अभियान, सहकार सदस्यता अभियान और शहर चलो अभियान की समीक्षा की ।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments