अरनोद में एनीकट पर हाथ-पैर धो रहे बुजुर्ग का पैर फिसल गया। जिससे वो पानी के तेज बहाव में बह गया। ग्रामीणों ने बुजुर्ग की तलाश शुरू की। करीब तीन किलोमीटर दूर नरवाली के पास बुजुर्ग मिला। हादसा डोराना गांव में शनिवार को हुआ।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाबूलाल खारोल (55) पुत्र भगवाना खारोल एनीकट पर हाथ-पैर धोने गए थे। तभी उनका पैर फिसल गया और वे पानी की तेज धारा में बहने लगे। पास ही दुकान पर बैठे लक्ष्मण पिता देवा मीणा और दशरथ मीणा ने ये देखा। दोनों बिना देर किए पानी की ओर दौड़ पड़े। उन्होंने बहते बाबूलाल को बचाने के लिए जान जोखिम में डाल दी। काफी देर तक मशक्कत की। ग्रामीणों और अन्य लोगों की मदद से खोजबीन शुरू की गई।

करीब तीन किलोमीटर दूर नरवाली के पास बाबूलाल पानी में मिले। उन्हें तुरंत बाहर निकालकर अरनोद अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हादसे की सूचना पर कोटड़ी थाना अधिकारी अरुण कुमार, एएसआई गणपतलाल और मोहड़ा के प्रशासक प्रकाश मीणा मौके पर नरवाली पहुंचे। पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए शव को अरनोद अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है।
थाना अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि हादसा एनीकट के फिसलन और पानी के तेज बहाव के कारण हुआ है। बाबूलाल के भतीजे राजाराम ने रविवार को दोपहर 2:00 बजे अस्पताल में रिपोर्ट दर्ज करवाई। बाबूलाल अपने परिवार के साथ खेती-किसानी कर जीवनयापन करते थे। उनके दो बेचे हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments