![]()
सूरतगढ़ से श्रीगंगानगर जा रही पैसेंजर ट्रेन संख्या 54760 की अंतिम बोगी में ब्रेक जाम हो गया।
श्रीगंगानगर जिले के केसरीसिंहपुर क्षेत्र में रविवार दोपहर सूरतगढ़ से श्रीगंगानगर जा रही पैसेंजर ट्रेन संख्या 54760 की अंतिम बोगी में ब्रेक जाम हो गया। यह घटना दलपत रेलवे स्टेशन के पास दोपहर करीब 2:46 बजे हुई।
ब्रेक जाम होने के कारण ट्रेन की बोगी के नीचे से धुआं और चिंगारी निकलने लगी। मौके पर मौजूद ट्रेन के गार्ड ने स्थिति को तुरंत समझा और सतर्कता से कार्य करते हुए ट्रेन को रोक दिया। गार्ड की सजगता और रेलवे की सुरक्षा प्रणाली ने बड़ी घटना को टाल दिया। गार्ड ने तुरंत ब्रेक जाम की सूचना दी। रेलवे के सुरक्षा उपकरणों की मदद से धुएं और चिंगारी को नियंत्रित किया गया।
ट्रेन को करीब 20 मिनट तक दलपत स्टेशन पर रोका गया। तकनीकी जांच के बाद ट्रेन को श्रीकरणपुर की ओर रवाना किया गया। घटना के समय ट्रेन में सवार यात्रियों में कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। हालांकि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। यात्रियों को बाद में बताया गया कि तकनीकी कारणों से ट्रेन को रोका गया था।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments