☜ Click Here to Star Rating



हनुमानगढ़ में ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर ढालिया गांव के नौजवानों ने राजकीय महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए।

हनुमानगढ़ में ऑल इंडिया उलमा व मशाइख बोर्ड, ढालिया की ओर से ईद-ए-मिलादुन्नबी का त्योहार विशेष रूप से मनाया गया। इस अवसर पर ढालिया गांव के नौजवानों ने राजकीय महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए।

.

सय्यद राशिद अनवर शमशी ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मरीजों के स्वास्थ्य लाभ की कामना और उन्हें राहत पहुंचाना था। साथ ही समाज में मानवता, सहानुभूति और एकता का संदेश फैलाना था। इस पहल से नौजवानों को सेवा भाव और अच्छे कार्यों की प्रेरणा मिलेगी।

कार्यक्रम में शामिल युवाओं ने भविष्य में भी समाज के कमजोर और जरूरतमंद लोगों की मदद करने का संकल्प लिया। बोर्ड ने इस कार्य को हजरत मोहम्मद की शिक्षाओं का वास्तविक प्रतिबिंब बताया।

फल वितरण में सलमान जोइया, बब्बू खान, शोएब अख्तर, फिरोज खान, दिन खान, सलमान खान, नादिर अली, महबूब खान, शाहिद अनवर, सलीम खान, मोईन खान और हिसाक खान शामिल रहे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading