![]()
चूरू की राजलदेसर पुलिस ने पांच लोगों को शांतिभंग में किया गिरफ्तार।
चूरू के राजलदेसर थाना क्षेत्र में आपसी लेनदेन के विवाद में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वार्ड 23 में कानसिंह और नन्दलाल के बीच लेनदेन का विवाद चल रहा था। इस मामले में दोनों पक्षों के लोग आपस में झगड़ रहे थे।
सूचना मिलने पर राजलदेसर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों पक्ष नहीं माने और एक-दूसरे पर हमला करने की स्थिति में आ गए।
थानाधिकारी कमलेश कुमार सैनी के अनुसार, पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया। एक पक्ष से किशनलाल जाट (21), दानाराम (25), राकेश और कानाराम (28) को गिरफ्तार किया गया। दूसरे पक्ष से कानसिंह (51) को हिरासत में लिया गया।
पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया है। यह घटना राजलदेसर के वार्ड 23 की है, जहां दोनों पक्षों के बीच पहले से लेनदेन का विवाद चल रहा था।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments