![]()
बूंदी की देईखेड़ा पुलिस ने पंचायत सचिव से मारपीट के दो आरोपियों का पैदल जुलूस निकाला।
बूंदी के देईखेड़ा क्षेत्र में पंचायत सचिव से मारपीट के मामले में पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को पुलिस सुरक्षा के बीच कस्बे के मुख्य बाजार में घुमाया गया।
घटना 25 अगस्त की है, जब रेबारपुरा पंचायत सचिव ओपी नामा बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में राहत सामग्री लेकर जा रहे थे। प्रतापगढ़ पुलिया के पास 5-6 लोगों ने उन्हें रोका और राहत सामग्री छीन ली। आरोपियों ने सचिव के साथ मारपीट भी की। राहगीरों के जमा होने पर आरोपी फरार हो गए।
जिला पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र मीणा के निर्देश पर लाखेरी वृत्ताधिकारी नरेंद्र नागर के नेतृत्व में टीम बनाई गई। पुलिस ने इंदरगढ़ क्षेत्र से मुख्य आरोपी प्रहलाद गुर्जर (40) और पप्पू लाल मीणा (40) को गिरफ्तार किया। दोनों छप्पनपुरा के रहने वाले हैं।
देईखेड़ा थाने के कार्यवाहक थानाधिकारी कन्हैयालाल मीणा ने बताया कि आरोपियों को गुरुवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments