![]()
करौली में श्रावण मास के अंतिम सोमवार को शहर के प्रमुख शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई।
करौली में श्रावण मास के अंतिम सोमवार को श्रद्धा और भक्ति से परिपूर्ण वातावरण में मनाया गया। सुबह से ही शहर के प्रमुख शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। भक्तों ने भगवान शिव को बिल्व पत्र, जल, दूध व पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना की।
शहर के गोमती दासजी आश्रम, गोविंद देव जी मंदिर स्थित शिवालय और बैठा हनुमान मंदिर परिसर के पंचमुखी शिवालय में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें दिखीं। आंधरे की बगीची और सिद्ध हनुमान बगीची सहित अन्य प्रमुख मंदिरों में भी भक्तों का तांता लगा रहा।
कई मंदिरों में विशेष रूप से सहस्त्रधारा अभिषेक और रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। महामृत्युंजय जाप जैसे धार्मिक अनुष्ठान भी संपन्न हुए। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग पारंपरिक वेशभूषा में मंदिर पहुंचे।
भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय हो गया। मंदिरों में प्रसाद वितरण और विशेष पूजा कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने उपवास रखकर सुख-समृद्धि की कामना की।
मंदिर प्रांगण में सुरक्षा और व्यवस्था के लिए पुलिस और स्वयंसेवकों की तैनाती की गई। श्रद्धालुओं का कहना है कि श्रावण के अंतिम सोमवार पर भगवान शिव का विशेष महत्व होता है। इस दिन की गई पूजा से जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments