![]()
डीग जिले की पहाड़ी थाना पुलिस ने एक साल से फरार चल रहे दो साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 4 फर्जी सिम जब्त की हैं। दोनों आरोपियों को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है।
पहाड़ी थाना अधिकारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार को सूचना मिली थी कि 10 महीने से फरार साइबर ठग अजरुहद्दीन उर्फ अजरु निवासी तिलकपुरी थाना पहाड़ी मल्हाला रोड़ पर घूम रहा है। इसके बाद पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 2 फर्जी सिम कार्ड भी जब्त किए हैं। आरोपी साइबर ठगों को सिम सप्लाई करने के लिए आया था।
दूसरी कार्रवाई करते हुए एक साल से फरार तौफीक निवासी कठौल थाना पहाड़ी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मल्हाका रोड़ पर घूम रहा था। आरोपी से तलाशी के दौरान 2 फर्जी सिम जब्त की गई हैं। वह भी साइबर ठगों को सिम बेचने के लिए आया था। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments